भिवंडी :१५ जनवरी २०२६ को घोषित भिवंडी निजामपुर मनपा चुनाव के लिए ७ चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और उनका काम ७ कार्यालयों से शुरू होगा। मनपा प्रशासक, आयुक्त अनमोल सागर ने उक्त जानकारी दी है।
उक्त मौके पर प्रांत अधिकारी एवं चुनाव निर्णय अधिकारी अमित सानप, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाने, पुलिस उपायुक्त शशिकांत बारोटे, उपायुक्त विक्रम दराडे आदि शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब हो कि, भिवंडी मनपा के कुल २३ प्रभाग अंतर्गत १० वाडों के लिए १५ जनवरी, २०२६ को मतदान होंगे। प्रशासक, आयुक्त अनमोल सागर ने चुनाव संबंधित जानकारी को पत्रकारों से साझा करते हुए बताया कि, मनपा चुनाव मतदान की खातिर कुल ७५० बूथ बनाए गए हैं।

चुनाव सम्पन्न कराए जाने के लिए ४,५९० मनपा कर्मियों की तैनाती होगी। महिलाओं के लिए पिक बूथ और मॉडल बूथ बनाया गया है। मंडप में ५७ मतदान केंद्र और पाटर्टीशन डालकर १५५ बूथ बनाए जाएंगे। मतदान के लिए ८२० कंट्रोल यूनिट सहित बेलेट यूनिट की संख्या १६४० होगी। मनपा चुनाव आचार संहिता प्रमुख की अहम जिम्मेदारी अतिरिक्त आयक्त विठ्ठल डाके को दी गई है।
आचार संहिता विजिलेंस पथक चुनाव की निगरानी करेंगे, सरकारी छुट्टियों को छोड़कर, २३ दिसंबर से ३० दिसंबर तक तय समय के अंदर उम्मीदवारों की नॉमिनेशन पेपर दिए जाएंगे। इस दौरान नॉमिनेशन पेपर स्वीकार भी किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने करते हुए बताया कि, भिवंडी मनपा के २३ प्रभागों के चुनाव के लिए कुल ७ चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव निर्णय अधिकारियों के लिए शहर में ७ स्थानों पर अलग-अलग कार्यालय स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक कार्यालय के लिए तीन सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए है।
कार्यालयों के स्थान और अधिकारी आचार संहिता विजिलेंस पथक चुनाव की निगरानी करेंगे, सरकारी छुड़ियों को छोड़कर, २३ दिसंबर से ३० दिसंबर तक तय समय के अंदर उम्मीदवारों को नॉमिनेशन पेपर दिए जाएंगे। इस दौरान नॉमिनेशन पेपर स्वीकार भी किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने करते हुए बताया कि, भिवंडी मनपा के २३ प्रभागों के चुनाव के लिए कुल ७ चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए है। चुनाव निर्णय अधिकारियों के लिए शहर में ७ स्थानों पर अलग-अलग कार्यालय स्थापित किए गए हैं, प्रत्येक कार्यालय के लिए तीन सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किए गए है।
